फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाया, 15 दुकानदारों का सामान जब्त

विज्ञापन
फोटो संख्या:63- कनीना में बस  स्टैंड रोड पर अतिक्रमण हटाते नगर पालिका कर्मचारी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़-कनीना। कनीना बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया गया और 15 दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार खुद ही अपना सामान समेटने लगे।
विज्ञापन

नगर पालिका लिपिक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने बस स्टैंड के मुख्य मार्गों पर कार्रवाई की। टीम ने दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया, ताकि सड़क पर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही सुचारू रह सके। कुछ दुकानदारों ने दुकानों का सामान बाहर रखकर रास्तों पर अतिक्रमण किया हुआ था, जिससे लोगों को परेशानी होती थी।
नगर पालिका की टीम ने 15 दुकानदारों का सामान जब्त किया। अब संबंधित दुकानदार जुर्माना भरकर अपना सामान वापस ले सकेंगे। टीम ने दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी ने कहा कि शहर में अतिक्रमण करने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी किए जाएंगे। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे दुकानों के बाहर सामान न रखें और सार्वजनिक रास्तों को खाली रखें, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें