फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में फिर से बढ़ने लगा अतिक्रमण, जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान

Wed, 05 Feb 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में फिर से अतिक्रमण बढ़ने लगा है। नगर पालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। नगर पालिका की ओर से जनवरी में कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। नगर पालिका की ओर से अभियान चलाने के चलाने के बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

हालात यह है कि अतिक्रमण से कई सड़कों की चौड़ाई करीब आधी रह गई है। अतिक्रमण करने वाले आधी सड़क पर पूरा कारोबार कर रहे हैं। दुकानदारों ने सड़क पर सामान सजाकर फिर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। पालिका के अधिकारियों का कहना है कि दुकानदार और शहरवासियों का अभियान में कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। ऐसे में दुकानदारों को नोटिस देकर सामान निर्धारित स्थान पर लगाने को कह रहे है, लेकिन दुकानदारों का इस पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानदारों ने सामान बरामदों के साथ-साथ सड़कों पर लगाना शुरू कर दिया है। नगर पालिका की ओर से शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निजी स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई जा चुकी है। दुकानदारों ने सामान लगाने के बाद शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण से सड़कें संकरी हो गई हैं। दुकानदारों ने 10 से 15 फीट दुकान के बाहर सामान लगा लिया है। इसके कारण बाजार में जाम लग जाता है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के दावे अभी तक धरातल पर नजर नहीं आया है। वहीं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सड़कें 30 से 35 फीट तक चौड़ी हैं, लेकिन दिन में सड़कों पर निकलना दूभर हो जाता है दुकानदार सड़क के दोनों ओर सामान बाहर रखकर अतिक्रमण तो करते ही हैं। उसके बाद उनके आगे वाहन व रेहड़ी लगा लेते हैं। इससे चौड़ी सड़क गली का रूप ले लेती है। बाजार में आने वाले ग्राहक भी कम नहीं हैं। वाहनों को बीच सड़क खड़ाकर खरीदारी के लिए चले जाते हैं। वाहन खड़ा करके एक-दो घंटे में आते हैं।
इंसेट
दुकानदारों को दो-दो हजार रुपये के नोटिस थमाए जा रहे
नगर पालिका की ओर से बाजार में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को दो-दो हजार रुपये के नोटिस थमाए जा रहे हैं। नपा अधिकारियाें का कहना है कि दुकानदारों की ओर से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, शंकर मार्केट में दुकानों के बाहर सामान लगाकर सड़क पर कब्जा किया गया है। अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रतिदिन दुकानदारों को दो-दो हजार रुपये का नोटिस भी जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि दुकानदार अतिक्रमण हटाते हैं तो उनको नोटिस नहीं दिया जाएगा।
इंसेट
इन बाजारों में दिनभर रहती है जाम की स्थिति
शहर के सिनेमा रोड, सब्जी मंडी रोड, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, मसानी चौक, आईटीआई रोड, भूतपूर्व सैनिक कैंटीन के सामने, भगवान परशुराम चौक, रेलवे रोड पर अतिक्रमण के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। दोपहर के बाद स्कूल वाहन के कारण लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं।

वर्जन
नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। जहां पर ज्यादा अतिक्रमण है वहां पर सामान जब्त किया जाएगा। दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि वह शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका सहयोग करें। - रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें