फोटो संख्या:77- कनीना में हो रहे अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका सचिव को ज्ञापन सौंपते उपप्रधान सू
कनीना। कस्बे की मुख्य सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। लोगों की शिकायत पर बुधवार को नगर परिषद कनीना के उप प्रधान सुबे सिंह यादव ने सचिव कपिल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मेन रोड पर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों और सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग से उत्पन्न हो रही समस्याओं को विस्तार से बताया गया। शिकायत पत्र में बताया गया कि कनीना मेन रोड, अटेली टी पॉइंट, मार्केट से लेकर बस स्टैंड तक सड़क के दोनों ओर दुकानदारों ने अपना सामान बाहर तक रख लिया है।
वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं, जिससे पूरे दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। राहगीरों, स्कूली बच्चों और एम्बुलेंस को निकलने में भी दिक्कतें आती हैं। सूबेसिंह यादव ने कहा कि नगर परिषद द्वारा अनेक बार अभियान चलाने के बावजूद कुछ दुकानदार बार-बार अतिक्रमण कर लेते हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने और नियमित निगरानी रखने की मांग की। कनीना मेन रोड पर दुकानों के बाहर खड़ी कारें, ठेले और सड़क किनारे फैले सामान के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।