फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए नारेबाजी

Tue, 07 Oct 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-67 कनीन में रेलवे स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपत हुए अतरलाल एडवोकेट---संवाद
विज्ञापन
कनीना। कनीना के लोगों की काफी समय से चली आ रही मांग को लेकर प्रजा भलाई संगठन ने मंगलवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम रेलवे स्टेशन कनीना में स्टेशन मास्टर विक्की चौहान को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व क्षेत्र के लोगों ने रेलवे स्टेशन में नारेबाजी की। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष ठाकुर अतरलाल ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से कनीना खास रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई है। कनीना स्टेशन ऐतिहासिक, भौगोलिक और जनसंख्या की दृष्टि महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद यहां से गुजरने वाली एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है। इससे यात्रियों को असुविधा होती है।
संगठन ने मांग की है कि दिल्ली-बीकानेर, दिल्ली-जोधपुर और दिल्ली-श्रीगंगानगर मार्ग पर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों 22471-22472 दिल्ली से श्रीगंगानगर, 12457-12458 दिल्ली से बीकानेर, 22481-22482 दिल्ली से जोधपुर का कनीना खास स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता रेल रोको आंदोलन करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही संगठन ने अन्य मांगें भी उठाई हैं। कनीना स्टेशन से सांवलपुर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाए, जो दिल्ली से चलकर सांवलपुर पहुंचे। कनीना खास रेलवे स्टेशन को आदर्श भारत स्टेशन योजना में शामिल किया जाए और यहां मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाए। अतरलाल ने कहा कि कनीना क्षेत्र के हजारों यात्री प्रतिदिन दिल्ली, जयपुर, रेवाड़ी, भिवानी आदि स्थानों के लिए आवाजाही करते हैं। यदि स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता है तो पूरे इलाके को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें