महेंद्रगढ़। शहर के अटेली रोड स्थित एमडीएस आईटीआई में आठ अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में रेवाड़ी व नीमराना की प्रसिद्ध कंपनियों के प्रतिनिधी विद्यार्थियों का साक्षात्कार लेंगे।
संस्थान के निदेशक गोपाल शर्मा व प्लेसमेंट अधिकारी वंदना सुरोलिया ने बताया कि बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में रेवाड़ी व नीमराना की प्रसिद्ध कंपनियों के प्रतिनिधियों की ओर से साक्षात्कार लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में वर्ष 2023 से 25 तक आईटीआई के सभी ट्रेड के पास आउट विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। रोजगार मेले में शिरकत करने योग्य युवाओं के लिए कंपनी ने विभिन्न रूट पर बस सेवा शुरू की है। विद्यार्थी अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, दसवीं व आईटीआई प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट की कॉपी, चार फोटो व बायोडाटा अपने साथ लेकर आएं।