फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला 24 को

Thu, 20 Jun 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नारनौल में रोजगार मेले का आयोजन 24 जून को किया जाएगा। प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेशानुसार 24 जून को मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल में किया जाना है।
विज्ञापन

इसमें निपोन स्टील नीमराना व रोकमैन इंडस्ट्रीज बावल आदि कंपनियां भाग लेंगी, जो आईटीआई पास छात्रों का चयन करेंगी व सभी आईटीआई पास छात्र मेले में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। इस विषय पर शिक्षुता एवं प्लेसमेंट अधिकारी सुदर्शन ने बताया कि इस रोजगार मेले में हरियाणा के निवासी व हरियाणा से आईटीआई पास छात्र सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर आएं। इसके साथ फार्मल ड्रेस में सुबह 9 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल में पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें