फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों ने किया पेंशन विरोधी नीतियों का विरोध

विज्ञापन
फोटो 10 मांगों को लेकर नारेबाजी करते रिटायर्ड कर्मचारी। स्रोत-संगठन 
विज्ञापन
अटेली। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की खंड स्तरीय बैठक में पेंशन विरोधी नीतियों का विरोध किया गया। यह बैठक हनुमान मंदिर, पुराना बस स्टैंड अटेली में आयोजित की गई।
विज्ञापन

धर्मपाल शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार पेंशन व्यवस्था को समाप्त करने की मंशा रखती है। वित्त विधेयक 2025 में गैर अंशदायी पेंशन पर खर्च के आकलन जैसी शब्दावली सरकार की नीयत को उजागर करती है जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों के विपरीत है।
उन्होंने बताया कि इसके विरोध में 17 दिसंबर 2025 को सुबह 10 से 1 बजे तक जिला मुख्यालय महेंद्रगढ़ में धरना प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। जगनलाल निनानिया ने कैशलेस इलाज, आयु वृद्धि पर पेंशन बढ़ोतरी तथा यात्रा रियायत बहाल करने की मांग रखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें