फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लंबित मांगो को लेकर स्थास्थ्य मंत्री से मिले कर्मचारी

Sun, 09 Jun 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने लंबित मांगों के समाधान को लेकर हरियाणा के स्वास्थ्यमंत्री कमल गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें मांगों का ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि लंबित मांगों के समाधान को लेकर कई बार मांग उठा चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शनिवार को एसोसिएशन राज्य महासचिव हरिनिवास की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता से उनके हिसार स्थित कार्यालय में मिले। इसमें एसोसिएशन की सभी मांगों बारे विस्तार से बात हुई। मंत्री ने भी सभी मांगों के लिए जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक करवाकर पूरा करवाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

मुकेश चौहान ने बताया कि बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी कैडर के पदनाम बदलने, समाप्त हो चुके पदों को बहाल करने, प्रमोशन लिस्ट निकालने, एनएचएम में महिला एमपीएचडब्ल्यू को 4200 ग्रेड पे देना, ड्रेस अलाउंस और यात्रा भत्ता, ट्रांसफर पॉलिसी लागू करना शामिल हैं। इस मौके पर रामकुमार, संजय गांधी, महीपाल श्योराण, सुनील पूनिया, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें