फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नगर परिषद के मुख्य गेट पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 20 Jun 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले वीरवार को नगर परिषद कर्मचारियों ने बैठक कर नगर परिषद के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री के नाम का एक ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंपा।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राहुल सारवान, कौशल यादव, महावीर वाल्मीकि, महेंद्र सिंह आदि ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ और सरकार के बीच 2022 और 2023 में समझौता हुआ था। इस समझौते को सरकार ने अभी तक लागू नहीं किया है। इससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष बना हुआ है। सरकार को चाहिए कि इस फैसले को शीघ्र लागू करें।
ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार ने अपने 2014 की घोषणा पत्र में नगर पालिका के सफाई व सीवर कर्मचारियों को पक्का करने के अलावा ठेका प्रथा समाप्त करने की बात की थी, लेकिन 10 वर्षों में सरकार द्वारा इन कर्मचारियों के लिए कोई नियमित भर्ती नहीं निकाली गई है। वहीं फरवरी 2024 में स्थानीय शहरी निकाय मंत्री ने आश्वासन दिया था कि भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पहले लगे अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा, लेकिन यह फैसला भी अभी तक लागू नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी 24 सूत्रीय मांगों पर समय रहते विचार करे अन्यथा उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। प्रदर्शन में काफी संख्या कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें