फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में कर्मचारियों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
फोटो 12ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते य
विज्ञापन
नारनौल। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल की। यूनियन के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने नारेबाजी कर रोष भी व्यक्त किया।
विज्ञापन

किरोड़ीमल सैनी, सर्कल सचिव नवीन यादव ने बताया कि निगम मैनेजमेंट व हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों तथा ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी, कोर्ट के आदेशानुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाल करने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया है।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बिजली विभाग एक संवेदनशील विभाग है जिसमें तकनीकी कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी के कारण कर्मचारियों की बिजली से दुर्घटनाएं बढ़ेगी और बिजली आपूर्ति भी बाधित होगी। इस अवसर पर भूपेंद्र यादव, हरिओम यादव, सुमेर सिंह यादव, कमल सैनी, खमेश यादव और आशुतोष सैनी सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें