फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर रहेगा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर हरियाणा में सेवा संकल्प माह मनाया जाएगा। उद्योग एवं वाणिज्य व वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने मंगलवार को नारनौल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ से अभियान की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन

राव नरबीर ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए 12 अलग-अलग मॉडल तैयार किए गए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे महीने जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहेंगे।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि 17 सितंबर की शाम 7 बजे महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज, कोरियावास में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। यहां 108 मीटर लंबी रंगोली बनाई जाएगी। स्कूल-कॉलेजों में भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिताएं होंगी तथा विभिन्न विभागों की ओर से सेवा कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वडनगर से आने वाली यात्रा का 27 सितंबर को जिले में स्वागत किया जाएगा। इस दौरान वीरगति और सैन्य सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें