फोटो 13जिला परिषद की बैठक लेते अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार। डीपीआरओ
नारनौल। जिला परिषद की सोमवार को हुई बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा की गई। पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई। विकास कार्यों को जल्द शुरू करने पर जोर दिया गया।
बैठक में जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी विजन सबका साथ, सबका विकास को प्रदेश सरकार धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। जनप्रतिनिधि व अधिकारियों को इस गति को लगातार बनाए रखना है। कुमार सोमवार को जिला परिषद के मीटिंग हाल में बैठक में अध्यक्ष के तौर पर बोल रहे थे। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ उदय सिंह ने भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि के बाद केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं, विशेष रूप से स्टेट फाइनेंस योजना और 15वें वित्त आयोग के तहत जिले में चल रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की गई।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय सिंह ने निर्देश दिया कि जिन कार्यों को अभी तक शुरू नहीं करवाया गया है। उन्हें अगले 10 दिनों के भीतर हर हाल में शुरू किया जाए।
इसके अलावा वर्ष 2018-19 के तहत अनुमोदित आंगनबाड़ी निर्माण कार्यों को भी एक महीने के अंदर पूरा करवाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्रामीण बच्चों और महिलाओं को जल्द सुविधा मिल सके। कार्यकारी अभियंता ने सदन को आश्वस्त किया कि सभी कार्यों को शीघ्र ही पूरा करवा दिया जाएगा।
प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार के 15वें वित्त आयोग जैसी योजनाओं से प्राप्त वित्तीय सहयोग के कारण ही ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कार्य इतनी तेजी से आगे बढ़ पा रहे हैं।