फोटो 3राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा को लेकर रैली निकालते छात्र व स्टा
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
यूथ रेडक्रॉस नोडल अधिकारी और प्रेस प्रवक्ता डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय नारनौल में नशामुक्ति जागरूकता और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. पूर्ण प्रभा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. पूर्ण प्रभा ने कहा कि नशा और सड़क दुर्घटना का गहरा संबंध है।
डॉ. सतीश सैनी और डॉ. सोनू जागलान ने जागरूकता कार्यक्रम में हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना समेत ट्रैफिक के अन्य नियमों का पालन करने जोर दिया। उप प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर ने बताया कि छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाली बीमारियों तथा घर परिवार के सदस्यों के बीच होने वाले विवाद आदि की जानकारी दी। सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. सत्य पाल सुलोदिया ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में हर साल काफी लोगों की जान शराब पीकर या नशा में गाड़ी चलाने की वजह हो जाती है।
सीनियर प्रोफेसर डॉ. मुकेश यादव ने सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय की छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।