फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संगठन की मजबूती को लेकर बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भाजपा मंडल के शक्ति केंद्र पर संगठनात्मक बैठक सोमवार को नागरिक अस्पताल के पास रमेश जांगिड के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष हेमंत चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष हेमंत चौबे ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक पदाधिकारी बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की अपील की।

बैठक में जगदीश दीवान, सुरेश गुप्ता, बालकिशन सैनी, लखन अग्रवाल, बिशन गोयल, वासुदेव, राधेश्याम शर्मा, दीपेश सैनी, मुकेश सैनी, पूर्व पार्षद भगवानदास, रमेश जांगिड व रिया चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें