महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विधि विभाग की ओर से संविधान सप्ताह के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मालड़ा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संविधान, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। विधि विभाग के विद्यार्थियों ने संवाद के माध्यम से न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के महत्व को समझाया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, देशभक्ति गीत और संविधान आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विधि विभागाध्यक्ष प्रो. प्रदीप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की विधिक सहायता समिति ने तैयार की थी। संवाद