फोटो नंबर-23नारनौल के एक शोरूम में इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरदारी करते लोग। संवाद
नारनौल। दिवाली पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा वैसे ही शहर के बाजारों में हर दुकानदार के पास ग्राहकों का आवागमन शुरू हो गया है। दिवाली पर्व को लेकर शहर में इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी भी शुरू हो गई है।
दिवाली पर्व पर इलेक्ट्रॉनिक सामान में दिए जा रहे कैश बैग व उपहार का फायदा उठाने के लिए विवाह-शादी के लिए भी लोगों ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। शहर में इलेक्ट्रॉनिक सामान के करीब दस बड़े शोरूम है और सभी पर दिवाली व धनतेरस के लिए सामान की खरीदारी शुरू हो गई है। दिवाली को लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान पर शोरूम में ग्राहकों को कैश बैग, लक्की ड्रा व प्रत्येक आइटम के साथ उपहार भी दिए जा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक आइटम विक्रेताओं ने बताया कि शोरूम में एलईडी, वाशिंग मशीन, एसी, आरओ व फ्रीज आदि की ज्यादा बिक्री हो रही है।
इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में दिवाली को लेकर लोगों ने खरीदारी शुरू कर है। गत वर्ष दिवाली पर कारोबार अच्छा रहा था। इस वर्ष भी व्यापार अच्छा होने की संभावना जताई जा रही है। लोगों को इलेक्ट्रॉनिक सामान पर उपहार व अन्य प्रकार की छूट दी जा रही है।
रोहताश अग्रवाल।
दिवाली व धनतेरस को इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री शुरू हो गई है। दिवाली पर चल रहे उपहारों का फायदा लेने के लिए लोगों ने विवाह के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुरू कर दिया है। लोगों की पसंद भी अच्छी कंपनी के सामान बन रहे हैं।
अनीश चौधरी।