फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे ही मिल रही बिजली, सिंचाई के अभाव में सूखने लगी गेहूं की फसल

विज्ञापन
बिजली निगम कार्यालय महेंद्रगढ़ में बिजली की समस्या को लेकर खड़े ग्रामीण। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
पर्याप्त बिजली नहीं मिलने के कारण फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इससे फसलें सूखने लगी हैं। बिजली की समस्या को लेकर गांव जासावास व भांडोर के किसान वीरवार को बिजली निगम कार्यालय पहुंचकर एसडीओ से पर्याप्त बिजली आपूर्ति करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल पकने वाली है। तापमान में वृद्धि के चलते सिंचाई की आवश्यकता है। लेकिन पर्याप्त बिजली के अभाव में उनको फसलों को बचाना किसी चुनौती से कम नहीं है। पिछले एक सप्ताह से सिर्फ तीन घंटे बिजली मिल रही है, जो सिंचाई के लिए पर्याप्त नहीं है। बार-बार लगने वाले कट से ग्रामीण व शहरवासी परेशान हैं। लंबे-लबें कटों से किसानों एक लाइन भी नहीं भर पा रहे हैं।
गांव जासावास निवासी बाबूलाल, धर्मपाल, बनवारी, सरजीत, बलवंत तथा गांव ऊंची भांडोर से विनोद शर्मा, प्रदीप कौशिक, जोगेंद्र, रामसिंह, शेर सिंह, जगरूप, जोगेंद्र, वेदपाल, ओमबीर, रोशनलाल, जय दयाल, सुरेंद्र, संदीप ने बताया कि 17 मार्च से बार-बार बिजली कट से किसान परेशान हो रहे हैं। समस्या को लेकर वीरवार को बिजली निगम कार्यालय में एसडीओ दीपक से मिले। ग्रामीणों ने एसडीओ दीपक से मिलकर गुहार लगाई। किसानों ने बताया कि अब पानी नहीं दिया गया तो गेहूं की फसल में बहुत नुकसान हो जाएगा तथा मौसम में भी भारी गर्मी है जिससे फसल को पानी की जरूरत है।
विज्ञापन

एसडीओ दीपक ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर उन्हें आगामी तीन दिन में पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि फीडरों में जितनी बिजली आ रही है वह आपूर्ति की जा रही है लेकिन पिछले एक सप्ताह से परेशानी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें