फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली बिल व कम वोल्टेज की समस्या का मौके पर किया समाधान

Wed, 09 Jul 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 15बिजली अदालत में ​शिकायत दर्ज करवाते उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। सिंघाना रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय में बिजली अदालत का आयोजन किया गया। इसमें नारनौल शहरी क्षेत्र से दो, नारनौल ग्रामीण क्षेत्र से एक, नांगल चौधरी से एक और कनीना से एक उपभोक्ता सहित 5 उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

नारनौल शहरी क्षेत्र से एक उपभोक्ता ने बिजली बिल संबंधित और एक उपभोक्ता ने कम वोल्टेज की शिकायत दर्ज करवाई। वहीं नारनौल ग्रामीण क्षेत्र से उपभोक्ता ने ट्यूबवेल कनेक्शन, नांगल चौधरी से ट्यूबवेल कनेक्शन में स्विच लगाने और कनीना से उपभोक्ता ने खंभे बदलने की शिकायत दर्ज करवाई। बिजली बिल व कम वोल्टेज की समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया। वहीं अन्य शिकायतों के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए।
अधीक्षक अभियंता जोगेंद्र हुड्डा ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गत 22 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को कार्य दिवस पर बिजली अदालत का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि सरचार्ज माफी योजना जारी है, बिजली बिल से ब्याज माफ करवाने के लिए उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें