फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के आरोपों से आहत बुजुर्ग ने किया सुसाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कटकई में एक बुजुर्ग ने घर में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तीन महिलाओं सहित चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव कटकई निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि गांव के निवासी लक्ष्मण, अंजू देवी, रुकमणी व लाली देवी तीन दिन पहले मेरे पिता निहाल सिंह(60)को गाली-गलौज देने लगे। इतना ही नहीं घर से बाहर बंधे पशुओं को अपना बताते हुए अप्राकृतिक हरकत करने का आरोप लगाया। लोगों ने यह बात धीरे-धीरे पूरे गांव में फैला दी। जिससे पिता को शर्म उठानी पड़ी। उन्होंने परिजनों से बात करना छोड़ दिया था और गांव में भी निकलना बंद कर दिया। इसी शर्म से पिता ने आत्महत्या करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पिता की मौत के जिम्मेदार उक्त चारों लोग हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया तथा तीन महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें