फोटो नंबर-26गांव टहला में अवैध कनैक्शन काटती विभाग की टीम। स्रोत-विभाग
- फोटो : जिला अस्पताल में मरीज को देखते डॉक्टर विकास ।संवाद
नारनौल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की टीम ने जन जागरूकता अभियान चलाया। शुक्रवार को टहला गांव में जेई गोविंद हुड्डा व बीआरसी इंद्रजीत की अगुवाई में मेनलाइन से खेतों की सिंचाई करने वाले 10 कनेक्शन काटे गए।
जिला सलाहकार मंगतूराम सरसवा ने बताया कि जिले में 8 टीमों ने विभिन्न जगहों का दौरा किया। इसमें 249 घरों का निरीक्षण किया। कोरियावास गांव में खेतों की सिंचाई करने वाले 3 पेयजल कनेक्शन काटे। वहीं मेनलाइन में अवैध कनेक्शन करने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस प्रदान किए गए। इसके अलावा दौंगड़ा अहीर, धोलेड़ा, इसराना, उनिंदा, सतनाली, सेका व रिवासा गांव में टीमों ने अवैध कनेक्शन काटे गए।
सेका गांव में सरपंच विजय पाल के नेतृत्व में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों ने घर-घर जाकर जायजा लिया। वहीं बाड़ी की सिंचाई कर रहे उपभोक्ताओं के 8 कनेक्शन काटे। जिला सलाहकार ने बताया कि जन जागरूकता अभियान के तहत अवैध कनेक्शन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर जेई अक्षय कुमार, नरेश चंदेला, पवन सुपरवाइजर, बीआरसी इंद्रजीत, बीआरसी धर्मेंद्र, बीआरसी विक्रम सिंह, बीआरसी पूजा रानी, बीआरसी निशू, महिपाल फीटर, प्रेम, फिटर, बिरेंद्र फिटर, हेल्पर हेमंत, सुनील, विजय, मंजीत व सुनील उपस्थित रहे।