फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 3.60 करोड़ होंगे शोभा सागर पर खर्च, बढ़ेगी शहर की शोभा

Sat, 31 May 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 23शोभासागर तालाब में जमा गंदा पानी और किनारों पर जमा गंदगी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के शोभा सागर तालाब के जल्द ही दिन बहुरने वाले हैं। 3.60 करोड़ रुपये खर्च कर पुनरोद्धार किया जाएगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

शोभा सागर के पास पार्क भी बनाया गया है, जहां पर लोग सुबह शाम घूमने के लिए भी आते हैं। बता दें कि बहरोड रोड पर बना शोभा सागर तालाब शहर का प्राचीन तालाब है। इससका निर्माण 17वीं शताब्दी में राय बाल मुकुंद ने कराया था। किवदंती है कि शोभा सागर जलाशय का काम शोभा और सागर नाम के दो भाइयों ने किया था। इसकी वजह से जलाशय का नाम भी उन्हीं के नाम पर रख दिया गया था।
बताया जाता है कि यह तालाब बारिश होने पर भर जाता था। इससे सालभर इसका पानी नहाने और दूसरे आवश्यक कार्यों में प्रयोग किया जाता था। इसके बाद राजाओं के राज चले गए और तालाबों की उपेक्षा होनी शुरू हो गई, लेकिन अब फिर से शोभा सागर तालाब पर तीन करोड़ से अधिक रुपये खर्च कर पुनरोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन

शोभा सागर तालाब के पास एक पार्क भी बनाया गया है, जहां प्रतिदिन लोग सुबह घूमने आते हैं, लेकिन पार्क का कार्य अधूरा होने से लाेग अभी भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ऐसे में शोभा सागर के पुनरोद्धार होने से पार्क में लोगों की आवाजाही बढ़ेगी।
विज्ञापन

इंसेट


शोभा सागर तालाब सीताराम महाराज की तपोस्थली
शोभा सागर तालाब पर सीताराम जी महाराज का मंदिर बना है। जहां कई देवी-देवताओं की मूर्तियां श्रद्धालुओं ने स्थापित की हैं। रोजाना सुबह को सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं तथा देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने के साथ ही पक्षियों को दाना डालते हैं। श्रद्धालुओं ने इस तालाब को पुनरोद्धार के लिए कई बार कोशिश भी की है।

वर्जन:

शोभा सागर तालाब का 3.60 करोड़ में पुनरोद्धार किया जाएगा। इसके लिए टेंडर छोड़ा गया है। जल्द ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
अश्वनी कुमार, एक्सइएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें