महेंद्रगढ़। हरियाणा बोर्ड 12वीं के परिणाम के बाद बुधवार को स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाढोत ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर शानदार उपलब्धि दर्ज की। प्रवक्ता सतन सिंह ने बताया कि 17 विद्यार्थियों में से 8 ने मेरिट सूची में स्थान पाया। प्राचार्य अजीत सिंह ने इसे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की मेहनत का नतीजा बताया। सफल विद्यार्थियों को स्कूल में सम्मानित भी किया गया। संवाद
रानी ने 469 अंकों के साथ मारी बाजी
महेंद्रगढ़। विद्यालय प्राचार्य ओम प्रकाश यादव ने बताया की नेशनल मॉडल स्कूल महेंद्रगढ़ का परिणाम बहुत ही सराहनीय रहा। सभी बच्चे मैरिट से उत्तीर्ण हुए। छात्रा रानी किलकोटी ने 500 में से 469 अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिज्ञासा ने 500 में से 457 अंक के साथ दूसरा और नवरत्न ने 500 में से 447 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है। संवाद
शिवानी व उत्सव ने 90 फीसदी अंकों से प्राप्त की सफलता
महेंद्रगढ़। आरआरसीएम स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में अपने सपनों को साकार किया। प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह ने बताया कि संस्थान की छात्रा शिवानी ने 95 अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया। शिवानी कुमारी व उत्सव ने 90 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। 95 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त प्राप्त की। आरआरसीएम ग्रुप के चेयरमैन रोशनलाल यादव ने विद्यार्थियों के शानदार परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी। संवाद
बीजेआरडी के 55 विद्यार्थियों ने पास की 12वीं
महेंद्रगढ़। हरियाणा बोर्ड 12वीं के परिणाम में रिवासा स्थित बीजेआरडी स्कूल के 55 सितारों ने सफलता हासिल की है। विद्यालय के पीआरओ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा मुस्कान ने 93 फीसदी, कुमकुम, लक्की, प्रियांशी ने 91 फीसदी, सुदेश ने 90 फीसदी, निकिता ने 88 फीसदी, कशिश ने 88 फीसदी, साक्षी ने 86 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। चेयरपर्सन शीला राव ने सभी को बधाई दी। संवाद
भगड़ाना का परीक्षा परिणाम रहा शानदार
महेंद्रगढ़। गांव भगड़ाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगड़ाना के विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का परचम लहराया। प्रिया ने 478/500, पूजा ने 477, मुस्कान ने 460, एकता और सिमरन ने 432 अंक प्राप्त करके चतुर्थ स्थान हासिल किया है। विद्यालय प्राचार्य विरेंद्र कुमार ने सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
राव सुल्तान सिंह स्कूल का परिणाम रहा शत प्रतिशत
महेंद्रगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के घोषित 12वीं के नतीजों में राव सुल्तान सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल निंबेहड़ा के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्राचार्य राजकुमार शर्मा बताया कि 15 बच्चों ने 90 फीसदी, 27 बच्चों ने 80 फीसदी, शेष बच्चों ने 70 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा उतीर्ण की है। छात्रा यशु 473/500, सरिता 473/500 व स्नेह 473/500 अंक प्राप्त कर प्रथम रही। स्नेहा 466 अंक लेकर द्वितीय व अंशु 458 अंक लेकर तृतीय रही। संस्था निदेशक एडवोकेट सतपाल यादव ने सभी बच्चों,अध्यापकों ओर अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। संवाद
फोटो संख्या: 75- हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी 12वीं के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ
फोटो संख्या: 75- हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी 12वीं के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ
फोटो संख्या: 75- हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी 12वीं के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ