फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मंजरी ने 97% अंक लेकर साइंस में मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो संख्या:89- सीबीएसई द्वारा घो​षित 12वीं के परीक्षा  परिणाम  में उर्तीण बीआर ज्ञानदीप स्कूल 
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सीबीएसई 12वीं का परिणाम जारी होते ही स्कूलों में जश्न का माहौल देखने को मिला। गांव सुरजनवास स्थित बीआर ज्ञानदीप विद्यालय ने इस बार भी शत-प्रतिशत परिणाम देकर शानदार उपलब्धि हासिल की। विद्यालय के प्राचार्य रामवीर यादव ने बताया कि विज्ञान संकाय में मंजरी ने 97% अंक लेकर टॉप किया जबकि कला संकाय में समता ने 93.8% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। गणित में जितेश ने 100 अंक, वहीं तनिष ने 99 अंक प्राप्त किए। संगीत विषय में 10 से अधिक विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। जीवविज्ञान में मंजरी ने 99, रसायन विज्ञान में 96 अंक प्राप्त किए। अंग्रेजी में जितेश ने 96 और हिंदी में सोनम व शर्मिला ने 97 अंक लेकर टॉप किया। चेयरमैन रूपराम यादव ने सभी को बधाई देते हुए इसे सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया।
विज्ञापन

98.6% अंक के साथ प्रियांशी ने लहराया परचम
महेंद्रगढ़। हैप्पी एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की। छात्रा प्रियांशी ने 98.6% अंक लेकर स्कूल में टॉप किया। कॉमर्स में नंदिनी राठी और राधिका ने 98.4% जबकि दीपिका ने 97.6% अंक प्राप्त किए। मेडिकल, नॉन-मेडिकल और आर्ट्स संकाय में भी छात्रों ने 96% तक अंक लेकर टॉप पोजिशन हासिल की। स्कूल के 72 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए जबकि कई विषयों में 100 में से 100 अंक आए। प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी छात्रों को बधाई दी और इसे सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया।

फोटो संख्या:89- सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा  परिणाम  में उर्तीण बीआर ज्ञानदीप स्कूल 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें