फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो से आठ पेटी अंग्रेजी शराब और पांच पेटी बीयर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर थाना पुलिस ने नीरपुर बस अड्डे के पास से एक बोलेरो से आठ पेटी अंग्रेजी शराब और पांच पेटी बीयर बरामद किया। इस दौरान चालक मौका पाकर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस शुक्रवार को नीरपुर बस स्टैंड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि अमित निवासी सुराना और बिरजू निवासी भूगारंका नीरपुर ठेका से बोलेरो में शराब भरकर श्योनाथपुरा सब शराब ठेका पर बिना एक्साइज रवाना पर्ची के लेकर जाएंगे। इसलिए अगर नाका बंदी की जाए तो वे शराब सहित काबू आ सकते हैं। इस सूचना नीरपुर बस अड्डा पर नाका बंदी शुरू की गई। इसी दौरान एक बोलेरो नीरपुर ठेका की तरफ से आती दिखाई दी। पुलिस ने रोका तो चालक गाड़ी को रोक कर गाड़ी से उतर कर भाग गया। गाड़ी में पीछे बैठे युवक को काबू करके गाड़ी को चेक किया तो गाड़ी के अंदर 5 पेटी बीयर और आठ पेटी विभिन्न कंपनियों की शराब बरामद हुई। पुलिस ने युवक को काबू कर नाम पूछा तो उसने अपना नाम अमित निवासी सुराना और गाड़ी से उतर कर भागने वाले युवक का नाम बिरजू निवासी भूगारंका बताया। जब अमित से शराब का परमिट वा लाइसेंस तथा एक्साइज रवाना पर्ची मांगा गया तो व लाइसेंस, परमिट और एक्साइज पर्ची नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने उक्त के खिलाफ शराब अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें