फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बदलते मौसम का सेहत पर आ रहा असर, नागरिक अस्पताल में ओपीडी 500 पार, ठंड से बच्चे हो रहे हैं बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर अब लोगों की सेहत पर आने लगा है। पिछले एक सप्ताह के दौरान प्रतिदिन औसतन 25 बच्चे निमोनिया की चपेट में आने पर अस्पताल में उपचार लेने पहुंच रहे हैं। पिछले दो दिनों से दिन के समय अच्छी धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन वीरवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया तथा दिनभर बदलवाई रहने एवं शीतलहर चलने से लोग गर्म कपड़ों में ढंके रहे। हालांकि वीरवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री रहा लेकिन शीतलहर ने लोगों की समस्याएं बढ़ा दी हैं। नागरिक अस्पताल में ओपीडी का आंकड़ा भी 500 के पार हो गया है। 400 से अधिक रोगी ठंड की चपेट में आने वाले पहुंच रहे हैं। इनमें अधिक संख्या बच्चों एवं बुजुर्गों की है। पिछले सात दिनों में नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में 2256 ओपीडी हुई हैं। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण छोटे बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। अधिक ठंड होने के कारण बुजुर्गों व बच्चों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। नागरिक अस्पताल में 300 से 400 के बीच रहने वाला आकड़ां भी पिछले सात दिनों में 500 के पार हो चुका है। इनमें प्रतिदिन औसत 400 से अधिक बच्चे व बुजुर्ग शामिल रहते है। गत सोमवार को सबसे अधिक 563 ओपीडी हुई हैं। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन निमोनिया के 20 से 25 बच्चे पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अधिक सर्दी होने के कारण बीमारी के चपेट में आ रहे है लोग
अधिक ठंड होने के कारण नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या पहले की तुलना में काफी अधिक बढ़ गई है। इसके चलते अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लाइन लग जाती है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार नागरिक अस्पताल में सात दिनों में 2256 ओपीडी दर्ज की गई। मौसम परिवर्तन होने कारण छोटे बच्चों में निमोनिया की चपेट में आ रहे है।
प्रतिदिन 20 से 25 तक निमोनिया और 400 के लगभग खांसी आ रहे मरीज
प्रतिदिन ठंड अधिक बढ़ती जा रही है। सुबह और शाम को पड़ने वाली अधिक ठंड व शीतलहर की चपेट में आने से छोटे बच्चे निमोनिया की शिकायत अधिक बढ़ गई है। ठंड की वजह से प्रतिदिन 20 से 25 तक निमोनिया और 400 के लगभग खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज आ रहे है। निमोनिया में बच्चों को बुखार के साथ पसीना कंपकंपी होने लगती है। भूख नहीं लगना, बच्चों को खांसी होना निमोनिया के लक्षण है।
विज्ञापन

इस मौसम में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा नियमित रूप से स्किन को मालिश करें। ठंडा पानी पीने से बचें, तेज गर्म पानी के स्नान से बचें व पौष्टिक भोजन करें। सुबह घर से बाहर निकलते समय सर्दी से बचाव के लिए पर्याप्त वस्त्र पहनें। खांसी, जुकाम, बुखार होने पर तुरंत अपने नजदीक अस्पताल में जांच करवाए। ठंड के मौसम में स्मोकिंग करने वाले लोगों को निमोनिया का खतरा ज्यादा रहता है। पोषक तत्वों से भरपूर भोजन को डाइट में शामिल करें।
विज्ञापन

-डॉ. विकास, चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें