फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिक्षाविद मनोज को नेपाल में मिली डॉक्टरेट की उपाधि

विज्ञापन
फोटो संख्या:60 मनोज गौतम को उपा​धि से नवाजते पदा​धिकारी। स्रोत: स्वयं - फोटो : जलेसर रोड पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर पीएनजी गैस सप्लाई के दौरान मौजूद गेल अफसर। विभाग स्रोत
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। एजुकेशन एंड रूरल एडवांसमेंट स्वयंसेवी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित किया है।
विज्ञापन

डॉ. मनोज गौतम को आज शिमला में आयोजित समारोह में गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल के फाउंडर एवं मुख्य अतिथि लाल बहादुर राणा, राजस्थान सरकार के पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सिंघानिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार, पूर्व आईएएस नोबल समूह के डायरेक्टर डॉ. संदीप नेहरा की उपस्थिति में डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया।
डॉ. मनोज गौतम चार विषयों मैथमेटिक्स, मास कम्युनिकेशन, पॉलिटिकल साइंस और हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने एक दशक से भी अधिक समय से शिक्षा एवं समाज सेवा के माध्यम से अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

वह डिजिटल इंडिया और युवाओं को स्किल्ड बनाकर रोजगार उन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी इस खूबी के कारण उन्हें निराला सारस्वत उद्घोषक सम्मान और अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में निर्मला सारस्वत उधोषक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
पच्चीस देशों की भागीदारी वाली एशियन सैंबो चैंपियनशिप में तीन दिन भारत की तरफ से मंच संचालन करने का दायित्व भी उन्होंने बखूबी निभाया था। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स में आठ वर्षों तक अपने निजी कोष से लाखों रुपए लगाकर बच्चों के चारित्रिक, नैतिक, सामाजिक, शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के लिए कार्य किया है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें