फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 5जी यूज केस लैब से शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 28 Nov 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- हकेवि में 5जी यूज केस लैब में उपलब्ध उपकरणों का परीक्षण करते हुए कुलपति प्रो.टं
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) ने संचार मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग में 5जी यूज केस लैब की शुरुआत की है। इस लैब का उद्घाटन गुरुवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने किया। कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन प्रो. फूल सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इस लैब को कम समय में स्थापित करने के लिए विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार को बधाई दी। यह लैब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2023 के दौरान प्रदान किए गए 100 5जी यूज केस लैब में से एक है। इस लैब में उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण जैसे कि डेल सर्वर (5जी कोर, एनएमएस), डेल सर्वर (एमईसी), फायरवॉल, ईथरनेट स्विच, रेडियो, मूल्यांकन बोर्ड, 5 जी एआई कैमरा, एजेएनए एसआरएसई, सीपीई (कस्टमर प्रोवाइडेड इक्विपमेंट), आईओटी गेटवे, 5जी ड्रोन और आईओटी सेंसर बॉक्स शामिल हैं।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि यह लैब विश्वविद्यालय में 5जी युग की शुरुआत है। इस लैब से हकेंवि के विद्यार्थियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को डिजिटल नवाचार के लिए मदद मिलेगी। इस लैब के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में युवा प्रतिभाओं, एमएसएमई और शिक्षक समूहों को एक मंच पर एक साथ लाकर प्रौद्योगिकी के विकास और नए तकनीकी आविष्कारों में कार्य करने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

कुलपति ने इस अवसर पर स्थानीय संस्थानों के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और शिक्षकों को इस नई लैब का उपयोग करने के लिए भी आमंत्रित किया। कुलसचिव सुनील कुमार ने कहा कि यह 5जी यूज केस लैब शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, ऊर्जा, परिवहन आदि क्षेत्रों में सूचना प्रौद्योगिकी के विकास और नवाचार को प्रोत्साहित करेगी।
स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन प्रो. फूल सिंह ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हकेंवि हरियाणा के उन दो संस्थानों में शामिल है जिन्होंने यह 5जी यूज केस लैब स्थापित करने का अवसर मिला है। विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार ने बताया कि इस लैब का मुख्य उद्देश्य भारत और वैश्विक जरूरतों के अनुसार 5जी तकनीकी विकास और उसके विभिन्न अनुप्रयोगों पर नए शोध को बढ़ावा देना है। लैब उद्घाटन समारोह में विभाग के सभी शिक्षक और कर्मचारी डॉ. विशाल, डॉ. नितिन, डॉ. सुशील, अनंत, मोनिका, सुषमा, रिषि, राहुल शर्मा, राहुल वशिष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें