फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में दाखिले के लिए 23 तक जमा करवाएं कागजात

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सोमवार से महाविद्यालय खुल चुके हैं, लेकिन पहले दिन बहुत कम विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे। भैयादूज का त्योहार होने के कारण विद्यार्थियों की संख्या कम रही। कॉलेज में उपस्थित विद्यार्थियों की उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपडेट करनी होगी।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज के दाखिला नोडल इंचार्ज सतीश सैनी ने बताया कि कॉलेज के सूचना पट्ट पर बीए, बीएससी साईस, बीकॉम, बीबीए व बीसीए के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी रोल नंबर की लिस्ट लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी कॉलेज में अपना दाखिला फार्म, जाति प्रमाण पत्र, दसवीं बाहरवीं की मार्क सीट व आधार कार्ड व एडमिशन फीस की रसीद की फोटो कॉपी 23 नवंबर तक अवश्य जमा करवाया। एडमिशन कमेटी इन कागजों को वैरिफाई करेगी।
उन्होंने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार टाईम टेबल बनाया गया है। कॉलेज में विद्यार्थियों को मास्क लगाकर आना होगा। वहीं, मुख्य गेट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। बिना मास्क वाले विद्यार्थी को कालेज में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। विद्यार्थी अपने साथ सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेश का ध्यान रखे। वहीं, गर्ल्स कॉलेज में भी कम छात्राएं पहुंची। कोरोना काल में पहली बार कॉलेज में कक्षाएं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें