फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामंत्री ने बार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

Wed, 04 Jan 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिक्षामंत्री ने बार एसो. को दिलाई शपथ
विज्ञापन
 शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने बुधवार को बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित समारोह में बार के नव निर्वाचित सदस्यों  को शपथ दिलाई। इस मौके पर बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित प्रधान बंसी लाल यादव, उप प्रधान सतबीर यादव, सचिव अजनेश यादव, सह सचिव राजेश कौशिक, कोषाध्यक्ष सुदीप यादव ने शपथ ली। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने बार एसोसिएशन को 11 लाख रूपये का अनुदान देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रो. शर्मा ने कहा कि महेंद्रगढ़ में एडीजे की अदालत स्थापित करने की मांग पिछले काफी समय से चली आ रही है। उन्होंने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिलाया कि तीन महिनों के अंदर ही महेंद्रगढ़ में एडीजे की अदालत स्थापित करवाने की पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस बार एसोसिएशन के सदस्य हैं इसलिए यहां के वकीलों की समस्याओं से वे भलीभांति परिचित हैं। वकीलों ने यह भी मांग की थी कि महेंद्रगढ़ जिला है परंतु इसका जिला मुख्यालय नारनौल में है इसलिए यहां के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। जिले के शीर्ष अधिकारियों से मिलने के लिए  क्षेत्र के लोगों को सफर तय करके नारनौल जाना पड़ता है। वकीलों की मांग थी  कि महेन्द्रगढ़ में कि जिला उपायुक्त की अदालत तो लगती है मगर पुलिस  अधीक्षक से मिलने के लिए नारनौल जाना पड़ता है इसलिए पुलिस अधीक्षक को भी महेंद्रगढ़ में बैठाने की व्यवस्था की जाए। अधिवक्ताओं की मांग पर शिक्षा मंत्री ने महेन्द्रगढ़ से बाईपास निकालने की मांग को भी विचाराधीन बताया।
 इस अवसर पर एसडीएम विक्रम आईएएस, नायब तहसीलदार मुखत्यार सिंह के अलावा पूर्व प्रधान रमेशचंद कौशिक, वरिष्ठ  अधिवक्ता इंद्रपाल यादव, मदन सिंह शेखावत, बुद्धिप्रकाश वशिष्ठ, ओपी चौधरी,  खुशीराम यादव, महेंद्रसिंह यादव, धर्मबीर यादव, रेखा यादव, सुजाता तंवर, शशिबाला, संत लाल यादव, दुर्गाप्रशाद शर्मा, शर्मिला यादव, हितेश कुमार  सहित बार के अनेको अधिवक्ताओं व भाजपा पदाधिकारी कंवर डालू सिंह, सुधीर दिवान, सतबीर नौताना, राजेश यादव मालड़ा, रामभगत मालड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें