फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा जरूरी : प्रो.टंकेश्वर

Thu, 28 Nov 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) नई दिल्ली की ओर से प्रायोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर की कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

सेमिनार के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के प्रो. सुरजीत मजूमदार उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमनदीप वर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्य बताए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा जरूरी है।
उन्होंने उन महिलाओं को सराहना की, जिन्होंने सामाजिक रुढ़ियों को चुनौती दी है। समाज और अर्थव्यवस्था में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर जोर दिया। उद्घाटन सत्र में उपस्थिति मुख्य अतिथि प्रो. अल्पना कटेजा ने बताया जीडीपी में महिलाओं का योगदान अभी भी वैश्विक औसत से कम है। मुख्य वक्ता प्रो. सुरजीत मजूमदार ने परिसंपत्ति स्वामित्व, उत्पादक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी और अवैतनिक सेवाओं के प्रति उनके समर्पण पर डेटा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

सत्र में पैनलिस्ट प्रो. (सेवानिवृत्त) नीरू वर्मा, प्रो. दिनेश कुमार, डॉ. मनोज कुमार और प्रो. सुशीला कुमारी सोनिया के साथ-साथ तकनीकी सत्र के अध्यक्षों, विद्यार्थियों, प्रतिभागियों और दर्शकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें