फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों ब्लॉक के 237 स्कूलों पर 10563 बच्चों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेली, नांगल चौधरी व महेंद्रगढ़ ब्लॉक के 237 स्कूलों पर शनिवार को समक्ष प्लस के लिए 10563 छात्रों ने परीक्षा दी। इस दौरान 30 ऑब्जर्वरों ने सेंटरों की जांच की। एसएसए के एपीसी धर्मवीर सिंह ने बताया कि कक्षा तीन से आठवीं तक के बच्चों की अंग्रेजी की परीक्षा शनिवार को तीन ब्लॉकों में संपन्न हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया जिले में अटेली, महेंद्रगढ़ व नांगल चौधरी ब्लॉक के 237 स्कूलों के करीब 10563 छात्र शामिल हुए। एपीसी कहा कि एक माह में मूल्यांकन रिपोर्ट आने की उम्मीद है। सभी सेंटरों की डीसी द्वारा लगाए गए ऑब्जर्वरों ने जांच की। इसके अलावा डीईओ की टीम भी दौरा कर सेंटरों की जांच की। एपीसी धर्मवीर ने बताया कि इससे पहले पूरा जिला सक्षम बन चुका है। अब सक्षम प्लस के लिए तीन ब्लॉकों को चुना गया है। इन ब्लॉकों के सक्षम प्लस घोषित होने के बाद दूसरे ब्लॉकों को सक्षम प्लस बनाने पर कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें