प्रदूषण रहित दीवाली मनाने के लिए जागरूक किया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के तहत वीरवार को आरपीएस स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को प्रदूषण रहित दीवाली मनाने के लिए जागरूक किया। रैली को उपायुक्त की पत्नी अतिका कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रैली महावीर चौक से न्यायाधीश संघी सड़क मार्ग और हुडा सेक्टर की विभिन्न गलियों में पहुंची और लोगों को जागरूक किया। इस दौरान मिट्टी का दीप जलाना है, पर्यावरण शुद्ध बनाना है।
अब के ऐसे मने दीवाली, कम से कम प्रदूषण वाली आदि स्लोगनों से शहरवासियों को प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र कुमार ने छात्रों को पटाखे, बम व बारूद द्वारा प्रदूषण न फैलाने की शपथ दिलवाई। रैली का आयोजन विद्यालय की कोआर्डिनेटर निशि मित्तल के मार्ग निर्देशन में किया गया। इस मौके पर अध्यापक सुनील कुमार, संदीप कुमार, उत्तम प्रकाश, राहुल यादव, संजय, पविता यादव, पूनम व नीलम आदि मौजूद थे।