फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंगिक समानता प्राप्त करने के लिए शिक्षा एवं जागरूकता आवश्यक : प्रो. टंकेश्वर

विज्ञापन
फोटो संख्या:67-महिला आरक्षण विधेयक पर पैनल चर्चा करते प्रतिभागी विद्यार्थी-स्रोत- हकेंवि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि लैंगिक समानता प्राप्त करने के लिए शिक्षा एवं जागरूकता अत्यंत आवश्यक हैं। यह बात उन्होंने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित महिला आरक्षण विधेयक-नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 विषय पर पैनल चर्चा में कही।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि शासन व्यवस्था में महिलाओं की समावेशी एवं समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नीतिगत हस्तक्षेप महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रो. पवन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक परिवर्तन से जुड़े विषयों पर सक्रिय रूप से भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।
पैनल चर्चा का संचालन प्रो. सुनीता श्रीवास्तव की ओर से किया गया। चर्चा के दौरान सामाजिक एवं सांस्कृतिक बाधाएं, संरचनात्मक चुनौतियां, राजनीति एवं प्रशासन में महिलाओं की भूमिका व विकसित भारत के निर्माण में उनकी अग्रणी भूमिका पर विस्तृत विमर्श किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समन्वय छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रेनू यादव, महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. विद्युल्लता पेड्डिरेड्डी के मार्गदर्शन में किया गया। विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि से आए विद्यार्थियों ने लैंगिक पूर्वाग्रह, संस्थागत सीमाएं व समावेशी नीतिगत ढांचे की आवश्यकता जैसे विषयों पर तथ्यपरक एवं विश्लेषणात्मक विचार प्रस्तुत किए।
प्रो. नीलम सांगवान ने अपने संबोधन में लैंगिक मुद्दों के समाधान के लिए सूचित संवाद एवं शोध-आधारित दृष्टिकोण की आवश्यकता को रेखांकित किया। पैनलिस्टों का मूल्यांकन शिक्षक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार की ओर से किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें