फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रविदास मंदिर मार्ग पर बिजली कटौती से लोग परेशान, रातभर गुल

विज्ञापन
फोटो नंबर-26 वह ट्रांसफार्मर जिसमें   फॉल्ट आने से बा​धित हुई बिजली।
विज्ञापन
नारनौल। शहर में इन दिनों भीषण गर्मी होने के बाद भी कई जगह बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। बिना आंधी और बारिश के लगातार बिजली कटौती होने से लोग गर्मी में परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के सिटी 6 और पुल बाजार फीडर क्षेत्र में सबसे अधिक समस्या सामने आ रही है जहां लंबे-लंबे बिजली कट लगने से लोगों को दिन और रात दोनों समय परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सिटी 6 क्षेत्र के रविदास मंदिर मार्ग निवासी कृष्ण कुमार प्रजापत, प्रदीप यादव एडवोकेट, बबलू प्रजापत, अशोक कुमार और टिंकू सैनी ने बताया कि उनकी बिजली रात करीब 12 बजे चली गई थी। इसके बाद सप्लाई कभी तेज तो कभी धीमी आती रही।
विज्ञापन

बिजली का वोल्टेज लगातार ऊपर-नीचे होने से एसी, कूलर और पंखे ठीक से नहीं चल पाए। लोगों को डर रहा कि कहीं उनके बिजली उपकरण खराब न हो जाएं जिसके चलते कई लोगों ने अपने उपकरण बंद कर दिए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने रात 12 बजे और सुबह 6 बजे बिजली निगम के शिकायत नंबरों पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन सुबह तक कोई लाइनमैन मौके पर नहीं पहुंचा। महिलाओं संतोष और गायत्री देवी ने कहा कि पूरी रात बिजली की समस्या के कारण वे ठीक से सो भी नहीं पाए।
उन्होंने बताया कि जब इस संबंध में सिटी 6 के जेई से बात की गई तो उन्होंने संतोष जनक जवाब नहीं दिया। वहीं दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ मोहम्मद अजहरूद्दीन ने बताया कि रात को सप्लाई एक बार ठीक कर दी गई थी, लेकिन बढ़ते तापमान के कारण ट्रांसफार्मर में दोबारा फॉल्ट आने से समस्या पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें