नांगल चौधरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 148-बी पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना 2 अगस्त की रात करीब साढ़े सात बजे अमरपुरा गांव के पास हुई। रायमलिकपुर निवासी विष्णु शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके चचेरे भाई विजय अपनी ई-रिक्शा लेकर नांगल चौधरी जा रहे थे।
पीछे से आ रही एक कार ने लापरवाही से चलाते हुए रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को सरकारी अस्पताल नांगल चौधरी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया।
इस दौरान एक महिला संतोष और उसकी बेटी दिव्या भी घायल हो गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नारनौल के सामान्य अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।