फोटो नंबर-12प्राचीन मोड़ावाला मंदिर भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजा करने के लिए उमड़े श्रद्धाल
नारनौल। भगवान शिव को समर्पित सावन माह के पहले सोमवार को शहर के शिवालयों में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सावन के पहले सोमवार को अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना के लिए व्रत रखा। श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान आदि के बाद मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा, भांग और पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। भक्तों ने भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। शहर के प्राचीन मोड़ावाला मंदिर तथा छोटा-बड़ा तालाब स्थित शिव मंदिर में विशेष रूप से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर शिव स्तुति का आनंद लिया। सावन के पहले सोमवार को लेकर शहर के विभिन्न शिवालयों में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।