फोटो नंबर-02नारनौल के मोहल्ला पुरानी मंडी में प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्
नारनौल। धार्मिक संस्था प्रभात फेरी संगठन ने मोहल्ला पुरानी मंडी में प्रभात फेरी निकाली। इसके मुख्य यजमान सुरेश शर्मा व मनमोहन शर्मा रहे। ठाकुर जी के पूजन के बाद प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया।
प्रभात फेरी शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई यजमान के निवास पर संपन्न हुई। प्रभात फेरी के दौरान संगठन के लोगों ने भारत माता के जयकारे भी लगाए। देश के वीर सैनिकों का हौसला बढ़ाया। प्रभात फेरी का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं ठाकुर जी की आरती की गई। इस मौके पर संस्था के संस्थापक घनश्याम गर्ग ने बताया कि 15 मई को महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मोत्सव को लेकर पुल बाजार में देसी घी के हलवे का प्रसाद समाजसेवी नेमीचंद जैन द्वारा सभी को वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मीडिया प्रभारी सोमदेव शर्मा के प्रयास से प्रभात फेरी में स्लम एरिया टैलेंट के विद्यार्थी भी अध्यापक हनी अग्रवाल के साथ शामिल हुए।