फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रात्रि ठहराव के दौरान डीसी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

विज्ञापन
फोटो नंबर-20गांव गुवानी में ग्रामीणों की समस्या सुनती उपायुक्त अनुपमा अंजली। स्रोत- प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत शहीद लाल सिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय गांव गुवानी में बुधवार को अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच कई घंटे बिताकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग व आयुर्वेद विभाग के डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच की तथा मुफ्त में दवाइयां भी वितरित कीं। क्रीड की ओर से इस मौके पर परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां ठीक की गई। इससे पहले उपायुक्त ने स्कूल में पहुंचकर शहीदों को नमन किया।
इस दौरान डीसी अनुपमा अंजली ने कहा कि सरकार और प्रशासन का पूरा फोकस ग्रामीण विकास पर है। पुलिस अधीक्षक दीपक ने समाज में फैल रही नशे की बुराई पर गहरी चिंता व्यक्त की। इस मौके पर गांव की वीरांगनाओं को मंच से सम्मानित किया। इसमें एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर, नगराधीश डॉ. मंगलसेन के अलावा विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें