फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिना ई-रवाना और बिल के डंपर औ ट्रैक्टर पकड़ा

Wed, 26 Feb 2025 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 14नांगल चौधरी क्षेत्र का दौरा करते एसडीएम मनोज कुमार।स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में अवैध खनन व खनिज के अवैध परिवहन को लेकर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए एक डंपर व ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। बुधवार को एसडीएम नांगल चौधरी मनोज कुमार ने भी खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जिला खनन इंजीनियर डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि रात को थाना प्रभारी प्रवर्तन व निजामपुर ने रात में चेकिंग के दौरान एक डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनिज के अवैध परिवहन में पकड़ा। नारनौल के पास जब डंपर को चेकिंग के लिए रुकवाया गया तो रोड़ी भरी हुई थी। यह डंपर बिना ई-रवन्ना के खनन का परिवहन कर रहा था। इसी प्रकार ट्रैक्टर भी राजस्थान से निजामपुर की तरफ बजरी लेकर आ रहा था, जिसके पास कोई बिल नहीं था। खनन नियम के अनुसार इन दोनों वाहनों के मालिक से 6.40 लाख रुपये की वसूली की जानी है। वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इसके अलावा उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के निर्देश अनुसार एसडीएम नांगल चौधरी ने लौह अयस्क के अवैध खनन को लेकर जैनपुर, आंतरी व बिहारीपुर का दौरा किया। इस दौरान कहीं भी अवैध खनन नहीं पाया गया। वन और खनन विभाग द्वारा अवैध संभावित स्थलों की ओर जाने वाले प्रत्येक रास्ते को काट दिया गया था। अब यहां से लौह अयस्क वाहन में भरकर ले जाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें