नारनौल। बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड के मध्य दुधवाखारा-हड़याल-डोकवा-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ऑटोमेटिक सिग्ननलिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेलसेवा प्रभावित रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि चूरू-लुधियाना रेलसेवा, जोधपुर-रेवाड़ी रेलसेवा, बीकानेर-रेवाड़ी रेलसेवा, जोधपुर-हिसार रेलसेवा और बीकानेर-हिसार रेलसेवा 27 जून तक डोकवा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। संवाद