फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मई में शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया, छात्रों ने दस्तावेज़ बनाने की तेज की तैयारी

विज्ञापन
फोटो नंबर- 07राजपाल, गांव- ताजीपुर
विज्ञापन
नारनौल। पीजी व महिला कॉलेज में स्नातक और बीकेएन कॉलेज में डिप्लोमा के लिए मई में दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं दो माह बाद ग्रुप डी के तहत सीईटी के लिए आवेदन भी शुरू होने की संभावना है। ऐसे में छात्र जाति व आय प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज तैयार करवा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएससी केंद्रों पर इस समय छात्रों की भीड़ अधिक देखने को मिली रही है। छात्रों ने बताया कि गत वर्ष ग्रुप सी के तहत जाति प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी हुई थी। इसलिए अब पहले ही दस्तावेज बनवा रहे हैं ताकि बाद में समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
पीजी व महिला कॉलेज में उपलब्ध स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मई से शुरू होगी। जानकारी के अनुसार 9 मई से 31 मई तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं 1 जून से 6 जून तक त्रुटियों में सुधार के पोर्टल खोला जाएगा।
विज्ञापन

वहीं 10 जून को प्रथम मेरिट सूची जारी की जाएगी। वहीं बीकेएन बहुतकनीकी कॉलेज में उपलब्ध डिप्लोमा कोर्स के लिए पंजीकरण जारी है और अंतिम तिथि 18 मई निर्धारित है।
बॉक्स
गत वर्ष सीईटी के लिए आवेदन करने के दौरान जाति प्रमाण पत्र बनवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसलिए मैंने इस बार अप्रैल माह में ही दस्तावेज तैयार करवा लिए ताकि आगामी प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान समस्या का सामना नहीं करना पड़े। -राजपाल, गांव ताजीपुर
बॉक्स
जाति व आय प्रमाण पत्र की साइट सुचारु रूप से कार्य कर रही है। कॉलेज में दाखिले और दो माह बाद सीईटी के लिए आवेदन की संभावना के चलते दस्तावेज बनवाने की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। -हरीश सैनी, सीएससी संचालक, नारनौल।

वर्जन :
छात्रों से अपील है कि आवेदन करते समय सही मोबाइल नंबर व मेल दर्ज करें, साथ ही पसंदीदा विषय ध्यानपूर्वक चुनें ताकि दाखिले के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। गत वर्ष गलत जानकारी के कारण कुछ आवेदन रद्द किए गए थे। -डॉ. सतीश सैनी, प्रवेश नोडल अधिकारी, पीजी कॉलेज, नारनौल

वर्जन :
बीकेएन कॉलेज में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है, अंतिम तिथि 18 मई निर्धारित की गई है। छात्रों से अपील है कि जाति व आय प्रमाण पत्र सहित सभी दस्तावेज तैयार करवा लें ताकि परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। -अनिल यादव, प्राचार्य, बीकेएन कॉलेज, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें