फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कुछ देर की बारिश से बढ़ रही उमस भरी गर्मी, लोग बेहाल

Sat, 16 Sep 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में दूसरे दिन शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिली, लेकिन कुछ देर की बारिश ने मौसम में उमस बढ़ा दी है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी होना पड़ा। हालांकि तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई मगर लोग जोरदार बारिश का अभी भी इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि अच्छी बारिश रबी फसल की बुआई के लिए जरूरी है, जबकि मौसम विभाग ने आगामी 3-4 दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जता रहा है। शुक्रवार को हुई कुछ देर की बारिश में शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया। शुक्रवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में दो दिनों से बादलवाही के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। मगर रुक-रुक कर कुछ देर के लिए हो रही बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है, क्योंकि बारिश के कुछ समय बाद ही मौसम साफ होने के साथ धूप खिलने से उमस बन जाती है। जिससे लोगों को उमस भरी भीषण गर्मी सता रही है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने आगामी 3-4 दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना जताई है। जिससे क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल रही है।
मौसम प्रणालियों को जिले में दिखेगा आंशिक असर
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर में एक बार फिर से मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही है। 13 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर आज कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। जोकि आगामी कुछ घंटों में पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी दक्षिणी राजस्थान और तरफ आगे बढ़ने की संभावना है। इस मौसमी प्रणाली द्वारा मध्यप्रदेश, पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान पर जबरदस्त बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएगी। जबकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर इस मौसम प्रणाली का आंशिक प्रभाव ही देखने को मिलेगा। जिला में 16-18 सितंबर के दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बिखराव वाली बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें