फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ के अभाव में नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में उपचार हुआ मुश्किल

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में इलाज के लिए चिकित्सक के पास जुड़े मरीज । संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ खंड के 85 गांवों की करीब 5 लाख आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में स्वीकृत 159 पदों में से 99 पद खाली हैं। ऐसे में लोगों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें क्या सुविधा मिलती होगी। चिकित्सकों और स्टाफ के अभाव में यहां तैनात चिकित्सकों पर और अधिक दबाव आ रहा है। नागरिक अस्पताल में एसएमओ के तीन पद स्वीकृत हैं, लेकिन स्थायी नियुक्ति एक भी नहीं है। वहीं डीएमएस के दो पद स्वीकृत हैं और दोनोें ही पद खाली हैं । एमओ के 42 स्वीकृत पदों, जिनमें से 19 की ही नियुक्ति की गई है, जबकि 23 पद रिक्त हैं। इसके अलावा नर्सिंग ऑफिसर के 38 स्वीकृत पदों में से 18 पर नियुक्ति की गई है, जबकि 20 पद रिक्त हैं। चिकित्सकों एवं स्टाफ के अभाव में महेंद्रगढ़ का नागरिक अस्पताल रेफरल अस्पताल बनता जा रहा है। छोटी दुर्घटना पर भी घायल को नागरिक अस्पताल में उपचार की सुविधा नहीं मिल पाती है। संवाद
विज्ञापन

रोजाना औसतन 300 ओपीडी
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में प्रतिदिन औसतन 300 ओपीडी होती हैं। लेकिन चिकित्सकों के अभाव में सभी को इलाज नहीं मिल पाता है। एक मार्च से अब तक कुल 7079 ओपीडी हो चुकी हैं। यहां के मरीजों को इलाज के लिए गुुरुग्राम, रोहतक, जयपुर जाना पड़ता है। गंभीर मरीजों को दूसरे जगह रेफर कर दिया जाता है। इसके अलावा शुगर के मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा नहीं है। अल्ट्रासांउड करवाने के लिए मरीजों को नारनौल जाना पड़ता है।
नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों और स्टाफ की स्थिति
पद का नाम स्वीकृत नियुक्त रिक्त
एसएमओ 3 00 03
डीएमएस 2 00 02
एमओ 42 19 23
डेंटल सर्जन सीनियर 1 00 01
डेंटल सर्जन 2 01 01
क्लीनिकल फिजियोलॉजिस्ट 2 00 02
फिजियो थैरेपिस्ट 2 00 0 2
ऑडियोमैट्रिक 1 00 01
मैट्रॉन 1 00 01
सीनियर नर्सिंग ऑफिसर 5 01 04
नर्सिंग ऑफिसर 38 18 20
सीनियर फार्मासिस्ट 1 00 01
फार्मासिस्ट 7 02 05
सीनियर लैब टेक्निशियन 1 00 01
लैब टेक्नीशियन 8 01 07
डेंटल असिस्टेंट कम मैके. 2 00 02
डेंटर हाईजेनिस्ट 1 00 01
रेडियोग्राफर 5 01 04
ओप्थालिमिक असिस्टेंट 2 00 02
ऑप्रेशन थियेर असिस्टेंट 5 02 03
ईसीजी टेक्नीशियन 3 00 0 3
प्लास्टर टेक्निशियन 1 00 01
डाइटीशियन 1 00 01
बायो मेडिकल इंजीनियर 1 00 01
एडीए 1 00 01
हेड क्लर्क, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट 1 01 00
एसीसीटी, एएसएसटीटी 2 02 00
कैशियर 1 00 01
स्टेनो 1 01 0 0
क्लर्क कम डाटा ऑपरेटर 4 05 00
स्टोर कीपर 4 01 03
क्वालिटी मैनेजर 1 00 01
ड्राइवर 1 00 01
एमपीएचएस (एफ) 1 00 01
एमपीएचडब्ल्यू (एम) 1 00 01
एमपीएचडब्ल्यू (एफ) 1 00 01
चतुर्थ श्रेणी 3 01 02
धोबी 1 00 01
कुल 159 60 99
चिकित्सकों, लैब टेकनीशियन, फार्मास्टिस सहित अन्य रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए उनकी ओर से विभाग के उच्च अधिकारियों को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। स्टाफ के अभाव में लोगों को परेशानी हो रही है। अस्पताल में जितनी सुविधाएं उपलब्ध हैं उनको देने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल का नया भवन निर्माणाधीन है, जो जल्द ही बनकर पूरा हो जाएगा। उनका पूरा प्रयास रहता है कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक रोगी को बेहतर उपचार मिल सके। डॉ. मोनू यादव, कार्यकारी प्रवर चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें