फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिम्मेदारों के अभाव में खानापूर्ति विकास योजनाएं नहीं चढ़ रहीं सिरे

Wed, 19 Nov 2025 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- नगर पालिका कार्यालय महेंद्रगढ़---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ नगर पालिका में चार प्रमुख पद लंबे समय से रिक्त होने से उधार के अधिकारियों के सहारे जरूरी कार्याें के लिए महज खानापूर्ति की जा रही है। पटवारी व भवन निरीक्षक की तो कभी तैनाती तक ही नहीं हुई है। वहीं सफाई निरीक्षक का कार्यभार भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सहारे चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा एकांउटेंट के पास नारनौल का स्थाई कार्यभार होने के कारण सप्ताह में महज एक ही दिन महेंद्रगढ़ में सेवाएं दी जा रही हैं। विधायक कंवर सिंह यादव ने इन पदों पर जल्द नियुक्ति का आश्वासन दिया था लेकिन दो माह के बाद भी स्थाई नियुक्ति नहीं हो पा रही है।
नगर पालिका में स्थाई पद न होने से भवन के नक्शे, सफाई व्यवस्था, छोटे-छोटे बिलों का भुगतान सहित अन्य दस्तावेज तैयार करवाने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नपा में स्थायी भवन निरीक्षक, पटवारी, एसआई, अकाउंटेट के पद रिक्त होने के कारण विकास कार्याें की योजनाएं सिरे नहीं चढ़ पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें