फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण अभियान...तीन दुकानदारों का सामान जब्त

Wed, 19 Nov 2025 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- सब्जी मंडी रोड पर दुकान के बाहर से सामान उठाते नगर पालिका कर्मचारी---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की टीम ने सब्जी मंडी रोड से परशुराम चौक तक बुधवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
विज्ञापन

टीम ने तीन दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया व एक पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया। इस दौरान टीम और दुकानदारों के बीच नोकझोंक भी हुई। दोपहर एक बजे शुरू हुए अभियान के तहत नपा की टीम तीन-ट्रेक्टर-ट्रॉलियों के साथ मैदान में उतरी। कार्रवाई शुरू होते ही रेहड़ी संचालक अपनी रेहड़ियों को लेकर रवाना होने लगे। साथ ही गांधी मार्केट के दुकानदारों सामान को अंदर समेटने लगे।
नपा के लिपिक अंदीप, सतीश, लक्ष्मण, दरोगा राजेंद्र, पूर्ण वाल्मीकि अपनी टीम के साथ बाजार में पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। नगर पालिका के गेट से होते हुए टीम परशुराम तक पहुंची। गांधी मार्केट से एक किरयाना की दुकान, दो कपड़े की दुकान का सामान जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम परशुराम चौक से गांधी मार्केट होते हुए वापस कार्यालय लौट गई। इस बाजार में टीम के साथ तीन ट्रैक्टर ट्रॉली रही। दुकानों के बाहर रखे मेज, कुर्सी, कपड़े जब्त किए गए। इस दौरान टीम की कुछ दुकानदारों के साथ बहस भी हुई लेकिन टीम ने सामान जब्त कर नगर पालिका कार्यालय में रख दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें