फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों के अभाव में उपभोक्ताओं की समस्या दूर करने में निगम का छूट रहा पसीना

Thu, 19 Jun 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- महेंद्रगढ़ पावर हाउस--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ सब डिविजन से जुड़े करीब 40 हजार उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित शिकायतों और निगम के कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए स्टाफ का अभाव है।
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान करने में निगम कर्मचारियों का पसीना छूट जाता है। प्रतिदिन औसतन 100 शिकायतों के समाधान के लिए निगम के पास तीन शिफ्ट में महज 15 कर्मचारी हैं। फाल्ट आने, फ्यूज उड़ने, केबल खराब होने सहित अन्य प्रकार की प्रतिदिन औसतन 100 शिकायतें दर्ज की जा रही हैं, लेकिन आमजन को समाधान के लिए दो से चार घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि निगम उपभोक्ताओं की शिकायतों को दूर करने के लिए शिकायत केंद्र स्थापित किया गया है।
शिकायत केंद्र पर उपभोक्ताओं को 24 घंटे शिकायत दर्ज कराने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराया है। विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जेई और एसडीओ के नंबर भी जारी किए हैं, ताकि वे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें। महेंद्रगढ़ डिविजन में शहर के करीब 13 हजार उपभोक्ता हैं। जबकि 28 गांवों में करीब 28 हजार उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन

शहर के 13 हजार उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए अलग-अलग फीडराें में महज पांच कर्मचारियों का सहारा है। इनमें से भी कुछ कर्मचारी साप्ताहिक अवकाश पर रहने के कारण महज एक-दो कर्मचारी को पूुरे शहर को संभालना पड़ता है। दिन में शहरी उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए छह कर्मचारी हैं। एक माह पूर्व करीब 25 से 30 शिकायतें ही होती थी, लेकिन यह अब बढ़कर 100 से 120 तक पहुंच चुकी हैं।

- इन फीडरों में कर्मचारियों की तैनाती
शहर में बिजली के पांच फीडर हैं। इसके अलावा एक लघु सचिवालय तथा एक सरकारी अस्पताल की हॉट लाइन है। शहर में घरेलू व कामर्शियल में 13 हजार के करीब बिजली कनेक्शन हैं। दिन के समय बिजली समस्या के समाधान को लेकर दो टीमें बनाई हुई हैं, जिनमें तीन-तीन कर्मचारी लगाए हुए हैं। एक टीम सीटी 1, 5 और अस्पताल की हॉट लाइन को देखते हैं। दूसरी ओर सिटी 2,3,4 में कार्य करते हैं। इन फीडरों में शिफ्टों में कार्य करते है। सीटी 2, 3, 4 में तीन शिफ्टों में कार्य करते है, जिसमें सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक तीन कर्मचारी की नियुक्ति हैं। दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक तीन कर्मचारी की तैनाती और रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तीन कर्मचारियों की तैनाती है। तो वहीं सिटी एक, पांच व हॉट लाइन पर सुबह व शाम की शिफ्टों में दो-दो कर्मचारी लगे हुए है। इनमें से एक-एक कर्मचारी अवकाश पर रहने के कारण परेशानी हो जाती है।


- बारिश व अंधड़ के कारण बढ़ गईं शिकायतें
एक माह के दौरान कभी अंधड़ तो कभी बारिश के कारण लाइनों में फाल्ट आने, फ्यूज उड़ने, केबल जलने, तार टूटने, पोल टूटने की शिकायतें अधिक हो रही हैं। शिकायत केंद्र पर महज एक-एक कर्मचारी की तैनाती है। जबकि निगम के पास 128 का पूरा स्टाफ है। कर्मचारियों के अभाव में आने वाली शिकायतों को दूर करने में निगम का भी पसीना छूट रहा है।
-
वर्जन

खराब मौसम होने पर शिकायतें भी बढ़ जाती हैं। अधिकांश शिकायतें फाल्ट आने, फ्यूज उड़ने, केबल टूटने, ब्रेक डाउन की होती हैं। शिकायतों के समाधान के लिए तीन शिफ्टों में करीब 15 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। रात में एक अतिरिक्त कर्मचारी की तैनाती की गई है। अगर जरूरत पड़ी तो शिकायतों के समाधान के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। वेदप्रकाश, जेई, बिजली निगम, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें