फोटो 12 गांव चौपाल के पास जमा गंदा पानी। ग्रामीण
मंडी अटेली। गांव रामपुरा में गंदे पानी की निकासी समुचित नहीं होने के कारण घरों का पानी बीच चौपाल में एकत्रित हो रहा है जिससे नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीण राम भगत, नरेश कुमार, राजवीर सिंह, सतीश कुमार, विक्रम सिंह, छोटेलाल, राजेश कुमार, प्रेम प्रकाश, पवन कुमार, अजय कुमार, गोविंद राम शर्मा व दिनेश कुमार आदि का कहना है कि गांव के बीच में घरों से निकलने वाला गंदा पानी एकत्रित होने की वजह से यहां दुर्गंध आने लगी है।
लोगों का कहना है कि गांव में गंदे पानी की निकासी समुचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। ग्राम पंचायत को ग्रामीणों द्वारा कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन फिर भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
पंचायत इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहीं। इतना ही नहीं गांव से खूंदरोठ व नावदी को जाने वाले रास्तों की हालत खस्ता बनीं हुई है। रास्तों पर प्रभावशाली लोगों द्वारा चबूतरे आदि बनाकर अतिक्रमण किया हुआ है। बताया जाता है कि पंचायत इन अवैध कब्जों को मुक्त करवाने में असफल साबित हो रही हैं।
ग्रामीण प्रशासन के उच्च अधिकारियों को भी इन समस्याओं के बारे में अवगत करा चुके हैं लेकिन फिर भी समस्या दूर नहीं हो रही। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग कि है कि गंदे पानी की समुचित व्यवस्था कि जाएं ताकि नागरिकों को परेशानी से निजात मिल सके।