फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई के अभाव में कूड़े से अटे शहर के अधिकांश नाले, नगरपालिका नहीं दे रही ध्यान

विज्ञापन
फोटो संख्या:75-पंचमुखी हनुमान  मंदिर के पास गंदगी से अटा नाला---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में तीन वर्ष पहले गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। एक वर्ष से इन नालों की सफाई की सुध नहीं ली गई है। नगरपालिका ने सफाई अभियान में तो ताकत झोंक दी लेकिन नालों की ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

शहर के लोग कूड़े डालने की जगह पर कूड़ा नहीं डालते बल्कि नालों में कूड़ा डालकर चले जाते हैं। गोशाला रोड, मसानी चौक, ढाणी मोहल्ला, बुचौली रोड और मोदाश्रम मंदिर के नाले कूड़े से अटे पड़े है। गंदगी से अटे इन नालों में मच्छर-मक्खी पनप रहे हैं।
हर वर्ष बारिश के मौसम में नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं और गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है। नगर पालिका की ओर से एक वर्ष पहले इन नालों की सफाई करवाई गई थी। शहर में स्थित नालों में दो से तीन फुट तक गंदगी अटी है।
विज्ञापन

अगर नालों की सफाई नहीं कराई गई तो जलभराव की समस्या पैदा होगी। नपा की इस अनदेखी का खामियाजा शहर के लोगों को मानसून में जलभराव के रूप में भुगतना पड़ रहा है। हालात यह है कि शहर के ज्यादातर नाले गंदगी से अटे हैं।

वर्तमान में इन जगहों पर है नालों की हालत
गोशाला रोड से बुचौली रोड पर नालों में दो-दो फीट कचरा, पॉलीथिन व गंदगी जमी है। वहीं मोहल्ला सैनीपुरा से गोशाला धोलपोश आश्रम तक नालों में पॉलिथीन, खरपतवार सहित गंदगी से अटे पड़े हैं। कुछ जगहों पर तो नालों के ऊपर लगाए गए ढक्कन भी टूट चुके हैं। मोहल्ला कोका बगंड़ी से मोदाश्रम रोड तक नालों का भी ऐसा ही हाल बना हुआ है। सफाई नहीं होने के कारण नाले कूड़े से भरे हुए हैं। नगरपालिका सप्ताह में एक बार नालों की सफाई करवानी चाहिए ताकि लोगों को बदबू से राहत मिल सके।

वर्जन
शीघ्र ही नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों की ओर से इन नालों की सफाई करवा दी जाएगी। अगर नालों में कूड़ा डालता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। -रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:75-पंचमुखी हनुमान  मंदिर के पास गंदगी से अटा नाला---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें