फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई के अभाव में कूड़े से अटे शहर के अधिकांश नाले

विज्ञापन
फोटो संख्या:59- पंचमुखी हनुमान मंदिर के नजदीक गंदगी से अटा नाला--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में तीन साल पहले बनाए गए नाले सफाई के अभाव में गंदगी से अटे पड़े हैं। नगर पालिका ने सफाई अभियान में तो ताकत झोंक दी लेकिन नालों की ओर ध्यान नहीं दिया। गोशाला रोड, मसानी चौक, ढाणी मोहल्ला, बुचौली रोड, मोदाश्रम मंदिर के नाले कूड़े से भरे पड़े है। इन नालों में मच्छर-मक्खी पनप रहे हैं।
विज्ञापन

हर वर्ष बारिश के मौसम में नाले ओवरफ्लो हो जाते है और गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है। नगर पालिका की ओर से एक वर्ष पहले इन नालों की सफाई कराई गई थी। शहर में स्थित नालों में दो से तीन फुट तक गंदगी अटी है।
अगर नालों की सफाई नहीं कराई गई तो जलभराव की समस्या पैदा होगी। नपा की इस अनदेखी का खामियाजा शहर के लोगों को मानसून में जलभराव के रूप में भुगतना पड़ रहा है। हालात यह है कि शहर के ज्यादातर नाले गंदगी से अटे हैं।
विज्ञापन

गोशाला रोड से बुचौली रोड पर नालों में दो-दो फुट कचरा, पॉलीथिन व गंदगी जमी है। वहीं मोहल्ला सैनीपुरा से गोशाला धोलपोश आश्रम तक नालों में पॉलिथीन, खरपतवार सहित गंदगी से अटे पड़े हैं।
यहीं नहीं कुछ जगहों पर तो नालों के ऊपर लगाए गए ढक्कन भी टूट चुके है। मोहल्ला कोका बगंड़ी से मोदाश्रम रोड तक नालों का भी ऐसा ही हाल बना हुआ है। सफाई नहीं होने के कारण नाले कूड़े से भरे हुए है। नगर पालिका सप्ताह में एक बार नालों की सफाई करानी चाहिए।

- वर्जन:
शीघ्र ही नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की ओर से इन नालों की सफाई करा दी जाएगी। अगर नालों में कूड़ा डालता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।-रमेश सैनी, नगर पालिका प्रधान, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:59- पंचमुखी हनुमान मंदिर के नजदीक गंदगी से अटा नाला--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें