फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेल नर्सरियों में डीएसओ करेंगे निरीक्षण, अनुपस्थित खिलाड़ियों के कटेंगे नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जुलाई माह से डीएसओ खेल नर्सरियों का नियमित निरीक्षण करेंगे। इस दौरान खिलाड़ियों की उपस्थिति, उपलब्ध सुविधाओं, खेल उपकरणों और अनुशासन की जांच की जाएगी। निरीक्षण के दौरान बिना अनुमति अनुपस्थित मिलने वाले कोच और खिलाड़ियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

जिले में वर्तमान में नौ राजकीय तथा 40 अनुदान प्राप्त खेल नर्सरियां संचालित हैं। प्रत्येक नर्सरी में 25 पंजीकृत खिलाड़ियों के अलावा करीब 40 अन्य खिलाड़ी भी नियमित अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू हुए लगभग तीन माह हो चुके हैं। अब उनके अभ्यास, अनुशासन, खेल किट, खेल उपकरण तथा कोच व खिलाड़ियों की नियमित उपस्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा। लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले खिलाड़ियों के नाम नर्सरी से काटे जाएंगे। बिना खेल किट के आने वाले खिलाड़ियों को भी हिदायत दी जाएगी तथा खेल उपकरणों की स्थिति का भी निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के खेल कौशल और अनुशासन का आकलन करने के लिए मैत्री मैच भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। साथ ही उन्हें नवंबर में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।

रिजर्व सूची के खिलाड़ियों को मिलेगा दाखिला

लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले खिलाड़ियों के नाम कटने के बाद रिक्त सीटों पर रिजर्व सूची में शामिल खिलाड़ियों को दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित कोच सूची तैयार करेंगे और नियमित अभ्यास करने वाले पात्र खिलाड़ियों को खाली सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन

कुछ खेल नर्सरियों का निरीक्षण किया गया है, लेकिन गर्मी के कारण खिलाड़ियों की उपस्थिति कम रही। जुलाई से प्रतिदिन नर्सरियों का निरीक्षण किया जाएगा। कोच और खिलाड़ियों की उपस्थिति रिपोर्ट की जांच की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

— नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी (डीएसओ), महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें